Breaking News

महापौर संग अंतिम दिन जी जान से जुटा लखनऊ, एक लाख लोगों को एप डाउनलोड कराने की तैयारी

HTN Live



स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में लखनऊ को प्रथम स्थान दिलाने में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी नगर निगम परिवार के साथ पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आज महापौर ने महाअपील करते हुए लखनऊ की जनता के साथ-साथ शहर के विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, राजनैतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकरिओं, बार एसोसिएशन, विद्यार्थी संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी से सहयोग मांगा।
इस संदर्भ में महापौर ने आज विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपतियों, लखनऊ व्यापार मण्डल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन, विद्यार्थी परिषद, नॉर्थरन रेलवे मेंस यूनियन, उत्तर एवं उत्तरपूर्व रेलवे के डी०आर०एम० समेत अन्य प्रतिष्टित जनों को पत्र लिखकर एवं फ़ोन करके सहयोग की अपील की । महापौर ने पत्र में सभी से अन्य लोगों को प्रेरित कर लखनऊ के पक्ष में फीडबैक दिलवाने के लिए जी- जान से जुटने का आवाहन करते हुए लखनऊ को सिटीजन फीडबैक में न० 1 बनाये रखने के लिए  आखिरी दिन 1 लाख से भी अधिक लोगों के फोन में ऐप डाउनलोड का लक्ष्य निर्धारित किया।

No comments