Breaking News

*अभिलेख को सँभाल कर रखा जाए, महत्वपूर्ण अभिलेखों को लेमिनेशन कराया जाए, ताकि अभिलेखों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सके-मण्डलायुक्त*

HTN Live


शाहजहाँपुर- मण्डलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट का मण्डलायुक्त द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। यह मुख्यतः सुधारात्मक निरीक्षण होता है, इसमें जो चेक प्वाइंट शासन द्वारा निर्धारित हैं, उसके अनुसार किया जाता है। इसमें पत्रावलियों का रख-रखाव अभिलेखागार में रिकार्ड का रख-रखाव, डाक किस तरीके से रिसीव होती है, शासन और जनता से उसको किस तरीके से विभिन्न पत्रों पर कार्यवाही की जाती है। उसके अलावा प्रभारी अधिकारियों की कार्य प्रणालियों का निरीक्षण किया जाता है।
मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में स्थित चकबन्दी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि चकबन्दी सम्बन्धित पत्रावलियों को ग्रामवार रोस्टर के हिसाब से दस्तावेज रखे जाएॅ। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है, आने वाली डाकों का इंट्री रजिस्टर नहीं बनाया गया है। जिस पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, और निर्देषित किया कि पत्रावलियों का रख-रखाव एवं डाक इंट्री रजिस्टर बनाया जाए। अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अभिलेखागार राजस्व एवं न्यायिक में जाकर समस्त दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देष दिये कि अभिलेख को सँभाल कर रखा जाए, महत्वपूर्ण अभिलेखों को लेमिनेशन कराया जाए, ताकि अभिलेखों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेखों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। ताकि अभिलेखों को गलने, फटने व दीमक लगने की स्थिति से अवगत होते हुए सुरक्षा की जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी  अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक डॉ0 शिवा सिम्मी चनप्प, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  अमरीश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट  अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments