Breaking News

पत्रकारों ने कासिमपुर थानाध्यक्ष के विरूद्व कार्यवाही के लिए एस पी को सौपा ज्ञापन -

HTN Live




हरदोई- पत्रकारों से कासिमपुर थानाध्यक्ष अमित भदौरिया द्वारा की गई अभद्रता व कार्यालय के अंदर जाने पर रोके जाने के  विरोध में विधिक कार्यवाही करने , थानाध्यक्ष को तत्काल स्थानांतरित करने के सम्बन्ध मे एस पी हरदोई को पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियो सहित तमाम पत्रकारों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौपा । पत्रकारों ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि दिनांक 6 जनवरी को शाम लगभग चार बजे के आसपास बाल्मीकि वर्मा जिला संवाददाता , राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक स्वतंत्र प्रभात समाचार-पत्र के क्राइम ब्यूरो , एवं अनुराग शरण ब्यूरो चीफ आज इंडिया आन लाइन न्यूज चैनल व सिटीजन वायस हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र को थाना कासिमपुर में समाचार संकलन हेतु कार्यालय में प्रवेश करते समय थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने दोनों पत्रकारों को आफिस जाने से रोका और अमर्यादित व अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए संगीन मुकदमें में फंसा देने की धमकी देते हुए अपने सिपाहियों के द्वारा बलपूर्वक थाने के बाहर निकलवा दिया , थानाध्यक्ष के इस कुकृत्य से जिले के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त होने पर सभी पत्रकारो ने   निन्दा प्रस्ताव  पारित कर कड़ी आलोचना प्रकट की है। मानो ऐसा लग रहा है कि थानाध्यक्ष महोदय को  शासन व प्रशासन का भय नही है इनके शासन काल में तमाम अप्रिय घटनायें जो  सुर्खियों में है ऐसी विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पत्रकार एकता संघ हरदोई मांग करता है कि ऐसे भ्रष्ट थानाध्यक्ष को तत्काल थाना कासिमपुर से  हटाया जाये और विधिक कार्यवाही की जाये। इस मौके पर पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ठाकुर, अरविंद कुमार/ राहुल गुप्ता दैनिक स्वतंत्र प्रभात जिला संवाददाता,रामकुमार भारती पुलिस प्रतिज्ञा जिला संवाददाता, अनुज सोनी तहसील संवाददाता शशि निर्मला मासिक पत्रिका, अनुराग शरण ब्यूरो चीफ आज इंडिया आन लाइन न्यूज चैनल व सिटीजन वायस हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र, आतीश शर्मा ब्यूरो चीफ पावर आफ जनाधिकार सप्ताहिक समाचार-पत्र , आशीष कुमार पटेल ब्यूरो चीफ हरदोई कलयुग की कलम, वरिष्ठ पत्रकार रामनरेश आर्य,  रामकिशोर शर्मा, संजीव द्विवेदी,शिवलेश बाहुबली न्यूज़ के संपादक मयंक टंडन और क्राइम प्रहरी के संपादक धीरज द्विवेदी , हिमांशु त्रिपाठी, सुशील राठोर, राजपाल सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव,बाल्मीकि वर्मा  आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

No comments