Breaking News

स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना‘‘ संचालित की गयी

                                    HTN Live

अयोध्या 08 जनवरी 2019ः- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आशुतोष सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त पारम्परिक कारीगरों को उ0प्र0 द्वारा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना‘‘ संचालित की गयी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 300 रू0 प्रतिदिन के दर से प्रशिक्षण मानदेय दिया जायेगा। योजनान्तर्गत जनपद-अयोध्या हेतु लोहार, मोची, सुनार, हलवाई टेªड निर्धारित किया गया है। उक्त योजना के अन्तर्गत पारम्परिक कारीगरों के कौशल वृद्धि हेतु 6 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक दस्तकार/पारम्परिक कारीगर कार्यालय-उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,गद्दोपुर अयोध्या  में सम्पर्क कर दिनांक 10.01.2019 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है। प्रशिक्षार्थियों का चयन गठित समिति द्वारा किया जायेगा। पात्र प्रशिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है कि वह जनपद का मूल निवासी हो और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक को पारम्परिक लोहार ,मोची, सुनार,एवं हलवाई  व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। योजनान्तर्गत शैक्षिक योग्यता आवश्यक नहीं है।
अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र गद्दौपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments