थारु जनजाति की बालिकाओं को महापौर ने दिया आशीर्वाद
HTN Live
आज दिनाँक 25/01/2019 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संघ्या पर कल गणतंत्र परेड में प्रतिभाग कर रही थारू जनजाति की बालिकाओं ने लखनऊ की प्रथम महिला महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया से शिष्टाचार भेंट की। यह सभी बालिकाओं एसिड अटैक पीड़ित बालिकाओं के साथ आत्मरक्षा, शिक्षा एवं स्वावलंबन से सम्बन्धित प्रदर्शन करेंगी।
थारू विकास केंद्र के प्रभारी एवं महाराणा प्रताप ग्रामोदय इण्टर कॉलेज, बलरामपुर के प्राचार्य राम कृपाल शुक्ला ने बताया कि इमिलिया कोडर, बलरामपुर स्थित दीन दयाल शोध संस्थान, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी एवं लखनऊ की ड्रैगन अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त प्रयास से लखनऊ में एसिड अटैक पीड़ित बालिकाओं एवं थारू जनजाति की महिलाओं को देश की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। थारू जनजाति के लोग महाराणा प्रताप के वंशज हैं। इन बालिकाओं समेत अनेक बालिकाओं को शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में सुदृण बनाने के तहत दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 28 मई, 2017 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित इस केंद्र में आकर थारू जनजाति के उत्थान हेतु आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान किया था।
उन्होंने महापौर को यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयास से सभी बालिकाएं प्रथम बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहीं हैं।
थारू जनजाति की अनूपा चौधरी, किरण, मनीषा, रवीना एवं संगीता परेड में शामिल होकर अपना प्रदर्शन करेंगी।
महापौर ने सभी बालिकाओं से उनके घर, रहन-सहन, शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से बातचीत की। अनूपा चौधरी ने महापौर को बताया कि कैसे पिता को फालिश अटैक एवं भाई द्वारा उनको छोड़ देने के बाद उसने बेटे की तरह पिता की सेवा की। महापौर ने सभी को जीवन में उनके लक्ष्य पूरे होने का आशीर्वाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल दल में राम कृपाल शुक्ल इग्नू की इमिलिया कोडर, बलरामपुर की ,क्षेत्रीय निदेशक डॉ मनोरम सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह एवं ड्रैगन अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सम्मिलित रहे।

No comments