स्वच्छता सर्वेक्षण -2019 के लिए महापौर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, माँगा जनता का और सहयोग, NGO-व्यापारियों से भी की सहयोग की मांग
HTN Live
आज दिनाँक 29/01/2019 को लालबाग़ स्थित नगर निगम के राजकुमार हॉल में स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में लखनऊ को न० 1 बनाये रखने के लिए महापौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर जनता से और सहयोग की अपील की।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि हम यह विश्वास जगाने में सफल रहै है कि लखनऊ की जनता और नगर निगम साथ मिलकर काम करें तो लखनऊ को नम्बर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
महापौर ने कहा कि अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, हमने स्वच्छ्ता सर्वेक्षण के प्रकल्प सिटीजन फीडबैक में भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पछाड़ तो दिया है, लेकिन हमारी लड़ाई उनसे रोचड़ मोड़ पर है, पासा किधर भी पलट सकता है। हमे इसमें न० 1 शहर का गौरव हासिल किए रहना है। इसके लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा हैं।
इस अवसर पर महापौर ने जनता से फीडबैक देने की अपील करते हुए कहा कि मैं आप सभी सम्मानित जनता से अपील करती हूँ कि प्ले स्टोर पर जाकर स्वच्छ्ता मोहुआ एप्पलीकेशन को डाउनलोड कर रेजिस्ट्रेशन के पश्चात सर्वे में प्रतिभाग कर 7 सवालों के जवाब दे, साथ ही आप अपने परिवार, परिचितों, मित्रों के फोन में स्वच्छता ऐप डाउनलोड करवा कर सर्वे में प्रतिभाग करवाये।
महापौर ने सभी प्रतिष्टित लोगो से भी अपील करते हुए कहा कि सभी लखनऊ के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्राध्यापक गण, सरकारी कर्मचारियों, समस्त अधिकारी गण, NGO, रेल कर्मचारियों व अधिकारियों समेत सभी प्रबुद्ध जानो से मेरी यह अपील है कि 2 दिन इस काम के लिए समर्पित कर दे और लखनऊ को नया मुकाम हासिल करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें
*महापौर ने नगर निगम अधिकारिओं- पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे साथ नगर आयुक्त जी, सभी मननीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी सभी रात में 12 - 12 बजे तक कार्य कर रहे हैं। साथ ही हमे जनता का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है।* अब आप सब के सहयोग से लखनऊ सिटीजन फीडबैक में न० 1 बन ही चुका है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम पूरे जीजान से अपने लखनऊ को न० 1 शहर बनाये रख कर राष्ट्र का गौरव बने।
महापौर ने पत्रकार बन्दुओ से भी अपील करते हुए कहा कि *आप सब पत्रकार बंधुओ से निवेदन है कि आप अपने पेपर और चैनल के माध्यम से स्वच्छ्ता ऐप डाउनलोड करने का पूरा तरीका स्पष्ट तरीके से बताइये।*
महापौर ने जनता से और ज्यादा सहयोग मांगते हुए कहा कि हमारी जनता जागरूक है, हम जागरूक है और आगमी 31 जनवरी तक चलने वाले सिटीजन फीडबेक में भी लखनऊ अपना न० 1 स्थान बनाये रखे, इसके लिए आप सभी लोग जनता को और जागरूक करने में अपना योगदान दें। यह हमारे लिए एक बड़ी छलांग है, जब हम एक पायदान आगे बढ़ेंगे तो बाकी जगह पर भी हम न० 1 पर आएंगे। यह हमारी शुरुआत है, और हम लखनऊ को देश का सर्वोत्तम उत्कृष्ट शहर बनाने में शुरुआत कर चुके हैं।
महापौर ने स्वच्छ्ता ऐप के उपयोग से स्मार्ट बनने के अपील करते हुए कहा कि आप पाएंगे कि इस ऐप को डाउनलोड करके कि आप खुद भी स्मार्ट बन गए है, चूंकि इसमें मात्र फ़ोटो खीचकर डालने से ही यह स्वयं लोकेशन ट्रेस कर लेता है और बिना किसी दौड़भाग के आपकी कंप्लेंट रजिस्टर हो जाती है।
इस मौके पर नगर आयुक्त , भाजपा पार्षद दल सचेतक रजनीश गुप्ता, सपा पार्षद दल नेता सैयद यावर हुसैन रेशु, कांग्रेस से अमित चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments