शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में ‘महिलाओं के कानूनी अधिकार और कार्यक्षेत्र’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
HTN Live
लखनऊ, 07 अक्टूबर 2026 शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ के संस्कृत, हिंदी एवं शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा “महिलाओं के कानूनी अधिकार और कार्यक्षेत्र”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वहीद आलम, विधि संकाय, शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि _“महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। संविधान ने महिलाओं को समानता, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार दिया है। कार्यक्षेत्र पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए विशाखा गाइडलाइंस, घरेलू हिंसा अधिनियम, समान वेतन अधिनियम जैसे कई कानून मौजूद हैं।”_
उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, समान अवसर और कानूनी सहायता के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर चंदना बोस, प्राचार्या* ने की तथा संरक्षक श्रीमान पंकज भट्टाचार्य, प्रबंधक* रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर आरती कनौजिया, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. रंजीता राय एवं डॉ. सुमन कुशवाहा द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें
https://htnlivenews.blogspot.com/2026/10/pocso-act.html किसी भी खबर के लिए संपर्क सुत्र 9889444727 पर भेज सकते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वहीद आलम को प्रमाण पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

No comments