धर्मानुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में विधायक डा० नीरज बोरा ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया
HTN Live
आज दिनांक 04/11/2025 को धर्मानुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के चतुर्थ दिवस पर भरत नगर ,गायत्री नगर निकट शुक्ला पुलिया पर नैमिष धाम से पधारे पंडित रामानुजा आचार्य जी ने हनुमान जी के साथ त्रिजटा नाम राक्षसी पर प्रसंग सुनाया, मथुरा वृंदावन से पधारे पंडित विशंभर दयाल शुक्ल पंडित बलराम कृष्ण पांडेय ,गोला से पंडित पियूष दीक्षित अपने मुखार बिंदु से अमृत की वर्षा एवं श्रोताओं ने कथा अमृत पान किया लोग आनंदित होकर झूमने लगे ।
आज क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने कथा वाचक आचार्यों को साल भेंट कर सम्मान किया प्रमोद तिवारी, महावीर अवस्थी , अशोक कुमार मिश्रा, शाशिकान्त पांडेय आदि क्षेत्रीय नागरिकों व सैंकड़ों प्रबुद्ध जन का सम्मान किया।क्षेत्रीय सभासद प्रदीप शुक्ला टिंकू ने वाद्ययंत्र वादकों को साल भेंटकर सम्मानित किया
गुड़िया निगम मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा ने माता राजकुमारी शुक्ला, राजपती मिश्रा, कृष्णा देवी,बालपती मिश्रा आदि को साल पहनाकर सम्मानित किया।
संरक्षक श्री योगेंद्र दीक्षित ,आलोक मिश्रा,श्री राजेश तिवारी अध्यक्ष, सत्य कुमार तिवारी उपाध्यक्ष आशीष पांडेय,सुनील तिवारी अनिल मिश्रा,किशोर प्रजापति,मनीष बाजपेई,अशोक गौड़,सुनील सिंह,गुड़िया निगम अनुराग मिश्रा ,धर्मेंद्र मिश्रा ,सर्वेश निगम ,अशोक कुमार मिश्रा एव समस्त क्षेत्र वासियों ने कथा का अमृत पान किया| जिसमें नागरिक सुरक्षा प्रखंड लोहिया नगर के वार्डेनो ने काफी सहयोग किया


No comments