धर्मानुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ के तृतीय दिवस में अरुंधति ने दशरथ जी को अपने रोते हुए बालक की ओर इशारा से बताया की पता नहीं कौन सा बालक राजा हो
HTN Live
आज दिनांक 03/11/2025 को धर्मानुष्ठान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के तृतीय दिवस पर भरत नगर ,गायत्री नगर निकट शुक्ला पुलिया पर नैमिष धाम से पधारे पंडित रामानुजा आचार्य जी ने अयोध्या कांड का प्रसंग सुनाया, मथुरा वृंदावन से पधारे पंडित विशंभर दयाल शुक्ल पंडित बलराम कृष्ण पांडेय ,गोला से पंडित पियूष दीक्षित अपने मुखर बिंदु से अमृत की वर्षा की आज यज्ञ मंडप में अरण्य मंथन से अग्नि देव प्रगट हुए।
नैमिष धाम से पधारे पंडित रामानुजा आचार्य ने आज रात्रि की बेला मेंअरुंधति ने दशरथ जी को अपने रोते हुए बालक का इशारा बताया कि आप के बाद पता नहीं कौन राजा बनेगा राजा के मन में बात लग गई दशरथ जी अपने गुरु के पास गए और एक पुत्र की मांग की श्रृंगी ऋषि ने कहा धरऊं धीर हुईहै पुत्र चारी जैसा प्रेरक प्रसंग सुनाया सभी धर्मानुरागी कथा सुनकर आनंदित हुए
श्री योगेंद्र दीक्षित संरक्षक , आलोक मिश्रा संरक्षक, राजेश तिवारी अध्यक्ष, सत्य कुमार तिवारी उपाध्यक्ष आशीष पांडेय,सुनील तिवारी, किशोरप्रजापति, रत्नेश शुक्ला ,धर्मेंद्र मिश्रा ,सर्वेश निगम ,अशोक कुमार मिश्रा, गुड़िया निगम, एव समस्त क्षेत्र वासियों ने कथा का अमृत पान किया|
दिनांक 4/11/2025 को क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान उत्तर विधानसभा के विधायक डा० नीरज बोरा द्वारा किया जायेगा

No comments