Breaking News

शिया कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना ने यातायात जागरूकता अभियान छात्रों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित

                       HTN Live
आज लखनऊ दिनांक 18/09/2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में शिया पी जी कॉलेज, लखनऊ में एन एस एस छात्रों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पैम्फलेट के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.आई. चौक ज़मानत अब्बास , तथा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। शिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस एस शबीहे रज़ा बाकरी,  प्रोफेसर वाहिद आलम रोड सैफ्टी क्लब के नोडू अधिकारी, कैप्टन आगा परवेज़ मसीह, एन एस एस /एन सी सी प्रभारी अजीत सिंह* ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर शिया महाविद्यालय के लगभग 42 छात्र मौजूद रहे और उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया

No comments