खेलेंगी बेटियां, बढेंगी बेटियाँ --- असीम अरुण
HTN Live
उडान-2025 राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री असीम अरुण समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
लखनऊ, 29 अगस्त 2025: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, विज्ञान फाउंडेशन सखी वन स्टॉप सेंटर, मिनिस्ट्री ऑफ वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के संयुक्त तत्वाधान मे लखनऊ में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ, प्रयागराज, चित्रकूट, अलीगढ़ और श्रावस्ती जिलों की बस्तियों से आई किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज इस कार्यक्रम का दूसरा एवं अंतिम दिवस था। ज्ञात हो कि लखनऊ प्रयागराज, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ की गरीब बस्तियों व हाशिये पर रहने वाले समुदाय की लड़कियां इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुईं, इनमे से बहुत सी लड़कियां प्रियंका, मुस्कान, आँचल, पूजा, मोनी, सना, नूर, फातिमा, शिफा आदि खेलने और जीतने के उत्साह के साथ पहली बार लखनऊ आई हैं।
लखनऊ के सात प्रमुख कॉलेज—खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, यूनिटी पी.जी. कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, मुमताज़ पी.जी. कॉलेज और श्री गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की लडकियों ने आयोजन में प्रतिभाग किया।
पंजा लड़ाई में प्रयागराज की पूर्णिमा, लखनऊ की चांदनी और गुरु नानक कॉलेज की सलमा ने क्रम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कैरम में अदिति, अंकिता व जान्हवी ने बाज़ी मारी जबकि चेस के जूनियर वर्ग में सविता, अन्नू और मरियम विजयी रही। खो-खो में मुमताज कॉलेज विजयी रही तथा चित्रकूट टीम रनर अप रही। कबड्डी में मुमताज कॉलेज की टीम जीती। इसी प्रकार टग ऑफ़ वार में गुरु नानक कॉलेज की टीम जीती। क्रिकेट में जानकीपुरम लखनऊ की टीम ने गद्दोपुर प्रयागराज की टीम को शिकस्त दी। 100 मीटर दौड़ में शिवानी सोनाली गौरी जीती जबकि लेमन रेस में हिमांशी विजयी रही. रिले रेस में प्रयागराज की टीम और बोरा रेस में पूजा ने बाज़ी मारी।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी का नमन करते हुए किया गया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा योगा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने किशोरियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि गरीब तबकों की लडकियों को अधिक से अधिक छात्रवृत्ति और अन्य सहयोग दिए जायें ताकि लड़कियां आगे बढे. उन्होंने सरकार के विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया और कहा कि बच्चियों को इस तरह की गतिविधियों में आगे आते देख उन्हें बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है। महाविद्यालय प्रबंधक श्री उत्कर्ष अग्रवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवम् उत्साहवर्धन किया I
कार्यक्रम में लेखिका एवम् अधिवक्ता ज्योस्ना अरुण पूर्व पार्षद सुश्री रूपाली गुप्ता ने भी किशोरियों का प्रोत्साहन किया व उनको खेल से जुड़े रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में इनके साथ ए. एफ. एच. एस. से काउंसलर सौम्या सिंह, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, एन. सी. सी. कमांडिंग ऑफिसर कॉल दिनेश कुमार पाठक द्वारा भी सभी का उत्साह वर्धन। विज्ञान फाउंडेशन से वरिष्ठ प्रोग्राम समन्वयक संजय जी ने कहा कि विज्ञान फाउंडेशन संस्था का हमेशा से प्रयास रहा है कि हाशिये के समाज के बच्चो को मुख्यधारा में शामिल किया जाये।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान द्वितीय दिन कब्बडी, खो-खो व टग ऑफ़ वार के तीन फाइनल मैच खेले गए। सभी खेलों में किशोरियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण व धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम को आयोजित करने मे प्रो चेतना सामंत तोमर, डॉ शगुन रोहतगी, रिचा चंद्रा, धर्मेंद्र, डॉ पारुल सिंह, डॉ सत्यम तिवारी, डॉ विजेता, डॉ प्रीति सिंधी, डॉ स्नेह लता आदि समस्त स्टाफ ने सहयोग दिया I अन्त मे प्राचार्या प्रो अंशु केडिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया I

No comments