राष्ट्रीय सेवा योजना शिया कॉलेज की पहल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
HTN Live
लखनऊ, दिनांक 13 अक्टूबर 2025:शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना शिया कॉलेज व मनह हेल्थ केयर क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में डॉ० ए० शुक्ला एवं डॉ० एम० ए० खान के निर्देशन में कॉलेज के खतीबे अकबर लाइब्रेरी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस एस शबीहे रज़ा बाकरी के दिशानिर्देश निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों के स्वास्थ्य की जांच किया जाना था एवं आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण करना था।
शिविर क्या हो रहाथमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित कई प्रकार की जांचें कीं।
डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों उपस्थित रहे और इस पहल का लाभ उठाया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इस शिविर में निशुल्क चिकित्सा शिविर छात्र-छात्राओं की सेवा में समर्पित रहे इस दौरान लगभग चिकित्सा शिविर का लाभ 400 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी वहीद आलम, मिसम मुबारक, सुधाकर प्रकाश, नगीना बानो एवं स्वयं सेवक शिवांग कुमार, विवेक कुमार, मोहम्मद अब्बास, स्वयं सेविका नौशीन अहमद,दीपमाला, ऐमन, रितिमा प्रजापति, रितिका सैनी,ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई




No comments