Breaking News

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पांचवें दिन कवि सम्मेलन, रियलिटी शो व शिवाय की मनमोहक झांकियां

HTN Live

मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट मोहिबुल्लापुर लखनऊ की ओर से आज दिनांक 8 सितंबर को पंचम् दिवस को  दिनांक 08-09-2024 को मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान निकट नौबस्ता पुलिया मड़ियाव लखनऊ में एक कवि सम्मेलन उक्त कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी, उपाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।जिसकी अध्यक्षता डाॅ अजय प्रसून के द्वारा की गयी। जिसे संरक्षक प्रदीप शुक्ला रहे।
      मां सरस्वती के चरणों में वंदना गिरिराज शर्मा " ठेठ मलिहाबादी" द्वारा प्रस्तुत की गयी।कवि सम्मेलन में उपस्थित डाॅ अजय प्रसून,डाॅ हिमांशु सक्सेना"अर्श लखनवी",राम सनेही विश्वकर्मा"सजल", राम राज भारती, सुरेश चंद्र गुप्ता"श्याम",गिरिराज शर्मा"ठेठ मलिहाबादी", प्रवीण पाण्डेय"आवारा", विजय तन्हा,वैशाली रस्तोगी, राजू पाण्डेय"सुनहला" आदि ने शिव जी हनुमान जी श्रीकृष्ण जी पर आधारित गीत, गजल, छंद, मुक्तक अवधी,भजन सुनाकर श्रोताओं की खूब वाह वाह बटोरी।   भातखंडे से प्रशिक्षित कलाकार श्री साहिल श्रीवास्तव जी एवं 
मनमोहक झाँकियों का आयोजन किया गया
एवं आज क्षेत्र के स्थानीय बाल कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया जिसमे आशी शर्मा, अंजलि शर्मा, माही गुप्ता, अन्विका शर्मा, अद्विक , ईसा,नीशा, के साथ और भी कलाकार शामिल रहे
                  कलाकार सोनू व राधे 
कार्यक्रम में संरक्षक श्री प्रदीप शुक्ल (टिंकू) ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश लोधी, उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, संगठन प्रचार मंत्री श्री विपिन गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री राजू पांडे,
 व्यवस्थापक गण मे श्री दयाराम रावत, श्री राजेंद्र लोधी, श्री अनील मिश्रा श्री ओंकार लोधी, ,श्री कारण, श्री राजू सोनी, श्री सुरेश यादव, श्री संतोष तिवारी, नीलू दिक्षित, उमेश सिंह, राकेश गोस्वामी, काशी जयसवाल , राजदीप, अंकित गिरी, अमन मिश्रा, अजय गुप्ता, नरेंद्र दीक्षित, आषीस पांडेय , सोनू ,राम मिलन, रोहित तथा राधे व सोनू शिवाय झाँकी सहित समस्त भक्तगण एवं ट्रस्ट परिवार उपस्थित रहें।

No comments