राज इस्टेट पब्लिक स्कूल लखनऊ के सभागार मे सडक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
HTN Live
आज दिनाँक -25/08/2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन मे राज एस्टेट पब्लिक स्कूल लखनऊ के सभागार मे सडक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमे मुख्य अतिथि टी एस आई बुद्धेश्वर जुल्फिकार अली , मुख्य प्रशिक्षक ट्रैफिक पार्क से सुमित मिश्रा ने स्कूल के बच्चों को सडक सुरक्षा, सडक संकेत, सफ़ेद पट्टी, हेलमेट की सही पहचान, पम्पलेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बारे मे बता के जागरूक किया गया,यह प्रशिक्षण अकाडमीक डायरेक्टर प्रियंका भारद्वाज की देख रेख मे कराया गया, जिसमे 72 छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमे स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती आकांक्षा रस्तोगी ने दोनों अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया ,अकाडमीक डायरेक्टर प्रियंका भारद्वाज ने कार्यक्रम का समापन बच्चों को अपना आशिर्वाद एवं धन्यवाद दें कर किया

No comments