शिया पी जी कॉलेज लखनऊ में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
HTN Live
आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में शिया पी जी कॉलेज लखनऊमें राष्ट्रीय कैडेट कोर व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व कैडेटों के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क,हीरो मोटोकॉर्प लखनऊ से मुख्य प्रशिक्षक सुमित मिश्रा उपस्थित हुए।
छात्रों को सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद हेतु बनाए गए गुड समेरिटन कानून की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी कैप्टन आगा परवेज़ मसीह व कार्यक्रम अधिकारी डा० वहीद आलम और सहायक अजीत सिंह ,व 35-35 अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
सभी को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी व पैंपलेट वितरित किए गये।

No comments