राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के बालक व बालिका सात दिवसीय विशेष शिविर दिन/रात्रि/ बालक व बालिका शिविर प्रारंभ
HTN Live
आज दिनांक 3 फरवरी 2025 दिन को राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के बालक व बालिका सात दिवसीय विशेष शिविर दिन/रात्रि/ का हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के प्रांगण व ब्रह्मदेव दुर्गा मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ।
प्रथम दिन के प्रथम चरण में "करो योग रहो सदा निरोग" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ वहीद आलम ने योग करने के फायदे और न करने के नुकसान बताएं
और साथ ही कहा कि अगर भारत का हर एक नागरिक योग को अपना लें तो उसे अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
आप ने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा आप सभी योग को स्वयं अपनाएं और दूसरो को अपनाने के लिए जागरूक भी करें। इस स्लोगन के साथ उन्होंने अपनी बात खत्म की कि *"भारत का हर नागरिक करेगा योग तभी सदा रहेगा निरोग।"*

कार्यक्रम अधिकारी *डॉ सुधाकर वर्मा* जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से स्वयंसेवकों को योग के प्रति जागरूक कर उसे अपनाने के लिए जोश भरा।
योगाचार्य *पंकज कुमार* ने स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के योगासन सिखाए जिसमे निम्न आसान शामिल रहे...
इन आसनों में पद्मासन, मुद्रासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, वज्रासन, सुप्त वज्रासन, काकासन, कुक्कुडासन, कुर्मासन, आकर्ण धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, पूर्वोत्तानासन, जानु शीर्षासन और एक पाद शीर्षासन शामिल हैं।
तृतीय चरण में स्वयं सेवकों ने आस पास के एरिया में लोगों को योग करने के लिए डोर टू डोर जा कर जागरूक भी किया।
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ नगीना बनो , श्री अजीत सिंह , एनएसएस सहायक एवं 200 स्वयंसेवक शामिल हुए।

No comments