Breaking News

शिया कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन कन्या भ्रूणहत्या रोकने पर संगोष्ठी आयोजित

                       HTN Live

आज दिनांक 4 फरवरी 2025 , राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रथम चरण में "कन्या भ्रूण हत्या और घटता लिंगानुपात: एक बड़ी समस्या। " विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त संगोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ नगीना बनो ने कहा कन्या भ्रूण हत्या ने बुराइयों की एक श्रृंखला को जन्म दिया है। पिछले तीन दशकों में बड़े पैमाने पर कन्या भ्रूण हत्या के कुप्रभाव गिरते लिंगानुपात और विवाह योग्य लड़कों के लिए वधुओं की कमी के रूप में सामने आये हैं। आगे आप ने कन्या भ्रूण हत्या के कारण और निवारण बताए।
डॉ वहीद आलम ने स्वयं सेवकों का ध्यान कन्या  भ्रूणहत्या और घटते लिंगानुपात पर प्रकट किया आपने कहा कन्या भ्रूण हत्या एक अधिक अनैतिक अपराध है  जो आलोचना एवं दंडनीय योग्य है।
आगे आपने कन्या  भ्रूण हत्या के कानूनी पहलुओं की जानकारी देते कन्या  हुए कन्या भ्रूण हत्या की परिभाषा बताते हुए कहा कि भ्रूण हत्या का मतलब है माँ की कोख से मादा भ्रूण को निकल फेंकना। जन्म-पूर्व परीक्षण तकनीक (दुरुपयोग के नियमन और बचाव) अधिनियम 2002 की धारा 4 (1) (b,c )के तहत के अनुसार भ्रूण को परिभाषित किया गया है- “निषेचन या निर्माण के सत्तानवे दिन से शुरू होकर अपने जन्म के विकास की अवधि के दौरान एक मानवीय जीव।” 
आप ने भारतीय न्याय संहिता के कन्या 
भ्रूण हत्या से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।
उक्त संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधाकर प्रकाश ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों को इसके लिए जागरूक करने की बात कही। 
दूसरे चरण में स्वयं सेवकों ने लोगों को कन्या भ्रूण  हत्या और घटते लिंगानुपात के बारे में डोर टू डोर जा कर जागरूक किया। 
उक्त पूरे कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह एनएसएस सहायक और 200 की संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।

No comments