Breaking News

बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं। शिक्षा के साथ उनमें संस्कार और राष्ट्रवाद की भावना का विकास भी नितान्त आवश्यक होता है ---युद्धवीर जी

                             HTN Live



   

बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं। शिक्षा के साथ उनमें संस्कार और राष्ट्रवाद की भावना का विकास भी नितान्त आवश्यक होता है। साथ ही नेतृत्व क्षमता का विकास किसी राष्ट्र के विकास का एक सोपान होता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभिन्न आयामों के माध्यम से देश के इन कर्णधारों में ऐसे गुणों का विकास करता है जिससे उनके व्यक्तित्व में निरन्तर विकास होता रहता है। शाखा उनमें से एक माध्यम है, जहाँ योग, व्यायाम, खेलकूद, दण्ड अभ्यास, संचलन, चर्चा-परिचर्चा, समाचार-समीक्षा, गीत, आनमोल वचन आदि के माध्यम से विद्यार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। 
इसी क्रम में आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को लखनऊ उत्तर भाग के नौ नगरों के विद्यार्थी शाखाओं का शाखा संगम जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-8 स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें 55 शाखाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें लगभग 1150 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त समाज के लगभग 2000 लोग दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। इन शाखाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने अपनी-अपनी शाखाओं में निपुणता का प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह सेवा प्रमुख श्रीमान युद्धवीर जी का उद्बोधन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। अध्यता उत्तर भाग के संघचालक डाॅ. विश्वजीत ने किया। इसके अलावा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए संघ के वरिष्ठ दायित्वधारक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से भाग सह संघचालक उमेश जी जी, उत्तर भाग के सायं प्रचारक सतीश जी, भाग कार्यवाह शुभम जी, विद्यार्थी कार्यवाह कार्तिकेय जी, मुख्य शिक्षक शाश्वत जी, भाग कार्यवाह सतीश जी, सह भाग कार्यवाह अभिषेक मोहन जी, भाग सेवा प्रमुख दीनदयाल जी, सह सेवा प्रमुख रजनीश जी, प्रोफेसर मनोज अग्रवाल जी, सह व्यवस्था प्रमुख दीपक जी, घोष प्रमुख अमर जी, बौद्धिक प्रमुख कार्तिकेय जी, सह प्रचार प्रमुख चन्द्र भूषण जी आदि लोग प्रमुखता से उपस्थित रहे।

No comments