Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज ने मतदाता जागरूकता शिविर लगाया

                              HTN Live
आज दिनांक 8 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को एनएसएस शिया पीजी कॉलेज की जानिब से मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एक संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
संगोष्ठी में एनएसएस प्रभारी डॉ वहीद आलम जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान भारत के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है साथ ही हर नागरिक का कर्तव्य भी है कि मतदान कर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। भारत में जनता ही शासक और शासित है।
मतदान लोकतंत्र का मेरु दंड है। 
जो भी नागरिक 18 साल का है उसे मतदान करने का अधिकार है मतदान न करके आप भारत के सच्चे नागरिक और देश भक्त न होने का प्रमाण देते है। 
कार्यक्रम अधिकारी डॉ नगीना बनो जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए  कहा कि भारत के सभी नागरिक को अपने एरिया के वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए जिससे वे मतदान का प्रयोग कर सकें। 

एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह जी ने कहा कि मतदान के लिए खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। 
संगोष्ठी के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। 
उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक यादव, डॉ अरमान तकवी एवं डॉ मो अली और भारी संख्या में एनएसएस के   स्वयंसेवक शामिल हुए। 

 

No comments