लीगल एड क्लीनिक, फैकल्टी ऑफ लॉ शिया पीजी कॉलेज की ओर से मतदान जागरूकता पर एक संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

                                 HTN Live
आज दिनांक 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को लीगल एड क्लीनिक, फैकल्टी ऑफ लॉ शिया पीजी कॉलेज की ओर से मतदान जागरूकता पर  एक संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
संगोष्ठी में लीगल एड क्लिनिक संयोजक  डॉ वहीद आलम जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है साथ ही हर नागरिक का कर्तव्य भी है
मतदान लोकतंत्र की मुख्य इकाई है। 
जो भी नागरिक 18 साल का है उसे मतदान करने का अधिकार है। मतदान के जरिए आप अपने देश के शासक वर्ग का चयन करते है एक तरीके से आप भारत के सशक्त निर्माण में भाग लेते है। 
हमे मतदान की महत्ता को समझने की जरूरत है और साथ ही दूसरे लोगो को जागरूक करने की भी। 

लीगल एड क्लिनिक निर्देशक *डॉ सैय्यद मोहसिन रजा* जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए  कहा कि भारत के सभी नागरिक को जो 18 साल या उससे ऊपर है और जिनका वोटर आईडी कार्ड अभी तक नही बना है वे सभी अपना वोटर आईडी जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से  बनवा लें। और हर चुनाव से पहले चेक कर लें कि उनका नाम एरिया के वोटर लिस्ट में है की नही। अगर नही है तो अपना नाम दर्ज करवा लें जिससे वे मतदान का प्रयोग कर सकें। 

फैकल्टी ऑफ लॉ शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य/इंचार्ज *डॉ एस सादिक हुसैन आबिदी* जी ने कहा कि मतदान के लिए खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी करें और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। 
संगोष्ठी के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। 
उक्त कार्यक्रम में निम्न व्यक्ति शमिल हुए 
लीगल एड क्लिनिक के सदस्य *डॉ प्रबोध कुमार गर्ग, डॉ कमलजीत मणि मिश्रा डॉ धर्मेन्द्र कुमार* और अन्य शिक्षक गण *डॉ अजयवीर, डॉ एजाज़ हुसैन , डॉ नुजहत हुसैन डॉ छत्र पाल, डॉ कसीम नकवी* एवं शिया पीजी कॉलेज के मुख्य कुलानुशासक बहुमुखी प्रतिभा के धनी *प्रोफ़ेसर मेहंदी अब्बास साहब* एवं भारी संख्या में विधि के छात्र/ छात्राएं शामिल हुए। 

 

No comments