Breaking News

उत्तर प्रदेश में अग्नीवीर भर्ती रैली

                               HTN✍️ Live

आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) श्रेणी के पदों की भर्ती रैली 16 से 24 नवंबर 2023 तक आयोजित की जायेगी। आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के अंतर्गत आने वाले जनपदों से 10500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा (सी ई ई - कमबाइंड एंट्रेंस एग्जाम) में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण, अर्थात भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।

वहीं महिला मिलिट्री पुलिस अर्थात अग्निवीर जनरल ड्यूटी (डब्ल्यूएमपी) के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली  27 से 28 नवंबर 2023 तक लखनऊ में आयोजित की जायेगी।  महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 1500 से अधिक महिला अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।

 भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों हेतु भर्ती रैली  04 से 13 दिसंबर 2023 तक आगरा में आयोजित की जाएगी। इस क्षेत्र से अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में 12600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं जो भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) के लिए 19 से 27 दिसंबर 2023 भर्ती रैली अमेठी में होगी जिसके लिए 9850 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।

साथ ही में भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों हेतु भर्ती रैली 02 से 12 जनवरी 2024 तक गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए 12000 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।

No comments