Breaking News

लखनऊ नगर निगम नगरीय निर्वाचन हेतु आम जन की आपत्ति व सुझाव की तारीख बढकर 1 नवम्बर हुई

                              HTN Live
लखनऊ नगर निगम दिनांक 30 अक्टूबर, 2022 : आगामी नगरीय निर्वाचन हेतु उ.प्र. शासन के निर्देशो के क्रम में नगर निगम लखनऊ सीमांतर्गत पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की संख्या के अवधारण हेतु रैपिड सर्वे कराया गया था जिसे सर्वसाधारण की जानकारी हेतु उपलब्ध कराते हुए  दिनांक 29.10.2022 तक  आपत्ति व सुझाव आमंत्रित किये गए थे। रैपिड सर्वे को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिहीन बनाए जाने के उद्देश्य से आपत्ति आमंत्रित करने की तिथि 3 दिवस अर्थात 1 नवम्बर 2022 तक बढ़ाई जाती है।

 इच्छुक व्यक्ति सम्बन्धित जोन कार्यालय / नगर निगम लखनऊ मुख्यालय में अपनी आपत्ति व सुझाव प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।

No comments