Breaking News

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर शिया कालेज में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

                             HTN Live

आज दिनांक 29 अगस्त 2022 खेल दिवस पर शिया पीजी कॉलेज के जिम्नेजियम हाल  में एनएसएस विभाग  व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर शबीहे रजा बाकरी के दिशा निर्देश में विभिन्न प्रकार के खेल कूद  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शारिरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ कुवर जय सिंह ने कहा की 29 अगस्त हाँकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन है जिसे पूरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है, आप ने विद्यार्थियों का खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और उसमे कैसे पारंगता हासिल कर भाग लिया जाय की जानकारी दी। 
आज महाविद्यालय में बैडमिंटन टूर्नामेंट में छात्र व छात्राओं बडी संख्या में प्रतिभाग किया छात्रों में प्रथम स्थान हर्ष मिश्रा तथा द्वितीय स्थान  अंस गुप्ता 
वहीं पर छात्राओं ने भी दम खम दिखते हुऐ प्रथम स्थान पर किसा जाफरी द्वितीय स्थान पर रौशनी यादव ने प्राप्त किया ।
वही दूसरी तरफ कैरम प्रतियोगिता में छात्रों व छात्राओं ने पुरो जोश के। साथ भाग लिया छात्राओं में प्रथम स्थान शिवानी वर्मा व नजीस जैदी की जोडी ने रौशनी यादव व प्राची शुक्ला को   
           द्वितीय स्थान पर रहने को विवश कर दिया
उधर रसाक्शि की प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेटों ने एन एस एस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजय हासिल किया
   कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अब्दुल अहमद व अब्दुल रहमान की जोडी ने शिवम मौर्या व दिपक यादव की जोडी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उक्त मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ वहीद आलम ने खेल कूद को शारीरिक व्यायाम से जोड़ते हुए कहा की खेल कूद सिर्फ शरीर के लिए ही नही बल्कि  दिमाग के लिए भी लाभदायक होता है।
आप ने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में पुरुष व महिला प्रतिभागियो द्वारा किए गए प्रदर्शन को नई युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया। 

उक्त मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अरमान तकवी व खेल कूद सहायक अजीत सिंह मौजूद व विभिन्न विभागों के शिक्षक गण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


No comments