Breaking News

शुभम सोती फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर शुरू किया इंटर स्कूल प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता

                         HTN✍️Live
दिनांक: 24/08/2022 शुभम सोती फाउंडेशन गत १२ वर्षो से सड़क सुरक्षा जागरूकता पर निरंतर अभियान चला रहा है ।  अभियान में लोगो को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमो की जानकारी दी जाती है व नियमो के बारे में जागरूक किया जाता है।  इसी उद्देश्य से  इंटर स्कूल प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता  शुरू किया गया है। 
इंटर स्कूल प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता लखनऊ के 100 + विद्यालो में किया जायेगा , प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा के प्रश्न पूछे जायेगे।  फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अनवारुल अब्बासी ने बताया की प्रतियोगिता के बाद बच्चो को प्रश्नो के सही उतर बताये जाते है जिससे वह १० नियमो के बारे में जागरूक होते है। आज प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता 'एस के डी अकादमी, इ ब्लॉक राजाजीपुरम' में किया गया। प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता के बाद बच्चो को सड़क सुरक्षा और नियमो के बारे में बताया गया।
प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डी के सिंह जी ने कार्यक्रम को करने के लिए सभी आवश्यक कार्य / व्यवस्था कराई , विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती डॉ शैली श्रीवास्तव ने प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता करने में सहयोग किया  व अध्यापक श्री शैलेन्द्र शर्मा फाउंडेशन की टीम का सहयोग किया।  
कार्यक्रम में हीरोमोटो कॉर्प के श्री सुमित मिश्रा, सेफ्टी मैनेजर ने हेलमेट क्यों आवश्यक होता है और ISI मार्क हेलमेट कैसे पहचाने की जानकारी दी। श्री अंशु दीक्षित और श्री नीरज सिंह, रोड सेफ्टी वार्डन  ने गुड समारितन के बारे बताया।  अंत में प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता के विजयताओ को महिंद्रा हॉलीडेज की ओर से पुरूस्कार दिए गए।  
प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में जूनियर श्रेणी 
प्रथम पुरस्कार आयुष कुमार 
 द्वितीय पुरस्कार जानवी सिंह 
 तृतीय पुरस्कार तेजस 
प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में सीनियर श्रेणी में 
प्रथम पुरस्कार वैष्णवी पांडेय 
द्वितीय पुरस्कार आराध्य श्रीवास्तव 
 तृतीय पुरस्कार कनिष्क  को मिला  


No comments