कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है नारी शक्ति को नमन
HTN Live
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जानने का आह्वान किया गया एवं महिला दिवस खूब धूमधाम से मनाया गया।
नव अंशिका फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती निशु त्यागी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है। महिलाओं को आगे आकर अपने आपको पहचानने पर भी जोर दिया गया।
नव अंशिका फाउन्डेशन के द्वारा और यह संदेश दिया की हर महिला खास है वो सब कर सकती है इसलिए महिलाएं को सपोर्ट करे उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे और उड़ने के लिए एक नया आसमान दे
उक्त अवसर पर श्वेता, रूपल मिश्रा, हेमलता और अंशिका त्यागी आदि उपस्थित थीं।
Post Comment
No comments