Breaking News

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय में हुआ नाटक "अंश"का मंचन, साथ ही हुई पुस्तक "भाव संचार" का विमोच

                               HTN Live
March 08,2022 /अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय में हुआ नाटक "अंश"का मंचन, साथ ही हुई पुस्तक "भाव संचार" का विमोचन

डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय लखनऊ द्वारा बी ए एल एल बी के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा "अंश" नाटक का मंचन किया गया। कन्या भ्रूण हत्या, रेप, घरेलू हिंसा, यौन शौषण, साहित्य, विधि और अन्य शैक्षिक पहलुओं पर केंद्रित रहा। इसमें कई रोचक काव्यपाठ भी किए गए। इस मौके पर शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एवं डीन प्रो शेफाली यादव ने राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय की शिक्षक डॉ अलका सिंह की पुस्तक भाव संचार का विमोचन भी किया। प्रो शेफाली यादव ने नारी शक्ति और उसके द्वारा किया गए लेखन पर सामाजिक और विधिक साक्षरता और महिलाओं के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित पक्षों पर बातचीत करते हुए उलेझे संवादों पर विशेष व्याख्यान भी दिया। कार्यक्रम में विधि विश्व विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

No comments