Breaking News

जोरदार तरीके से मनाया गया भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव

HTN Live





    रिपोर्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा
सीतापुर /तहसील महमूदाबाद में चल रहे महावीर उद्यान में जैन आचार्य श्री विमर्श सागर महामुनिराज के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ के तीसरे दिन भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। भगवान का जन्म होते ही पूरे पाण्डाल में श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाईं। श्रीजी के जोरदार जयकारे लगाये। इस अवसर पर भगवान को ऐरावत हाथी पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई।


 जिसमें सौधर्म इन्द्र अक्षय जैन-संध्या जैन ने भगवान को लेकर हाथी पर सवार होकर चले। पंचकल्याणक महोत्सव के पात्र बग्घी पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भगवान की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा महावीर उद्यान से शुरू होकर रामकुण्ड चौराहा, कोतवाली मार्ग, बस स्टॉप, बजाजा बाजार होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुॅंची। जहां श्रीजी को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। कार्यक्रम में महमूदाबाद के साथ-साथ फतेहपुर, बहराइच, बाराबंकी, जतारा, एटा आदि स्थलों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार को महमूदाबाद में भगवती जिनदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ब्र0 मीरा दीदी और ब्र0 कैलाश भैया को भगवती जिन दीक्षा प्रदान की जाएगी।


No comments