समाजसेवी अंशुल निगम द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया


          HTNLivenews.Com

           उत्तर प्रदेश :- लखनऊ

    ब्यूरो चीफ अपराध :- अमन मिश्रा





♦️👉 लखनऊ :- समाजसेवी अंशुल निगम द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया



♦️👉 आज राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना के अंतर्गत श्री दछिरेश्वर हनुमान मंदिर कैंसर अस्पताल पर वृछारोपण का आयोजन छेत्र के युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अंशुल निगम के द्वारा किया गया। जिसमें थाना राजधानी लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह एवं थाने के अलावा अन्य स्टाफ द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। उक्त कार्यक्रम में आसपास के कई प्रतिष्ठित लोगों द्वारा भी पहुँचकर वृछारोपण किया गया। 
                           


♦️👉जिसमे पीपल ,बरगद,  अमरूद, सागौन, नीम, अर्जुन इत्यादि के वृछ लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा नेता अंशुल निगम के द्वारा बताया गया कि पेड़ ही हमारा जीवन है। हम जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे उतनी ही शुद्ध हवा हम सबको मिलेगी। आजकल शहरी इलाकों में पेड़ों की कमी है, जिसे हम सभी को मिलजुलकर दूर करना है। ताकि हम सबको स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

No comments