कोरोना में मृतक कार्यकर्ताओ के घर पहुँची महापौर संयुक्ता भाटिया, कहा कार्यकर्ताओं का परिवार भी हमारा ही परिवार
HTN Live
अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोविड-19 से मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुँच कर परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।
इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्व०श्री शिव कुमार जी (सेक्टर संयोजक),स्व०श्री अतुल चंद्र अग्रवाल जी(मंडल अध्यक्ष),स्व०श्री नरेन्द्र सोनकर जी(पूर्व मंत्री लखनऊ महानगर),स्व०श्रीमती संगीता सिंह जी के घर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भी महापौर ने आश्वस्त किया।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पार्टी समस्त कार्यकताओ के परिजनों के साथ है। उन्हें कोई आवश्यकता होती है तो उसके लिए मेरे दरवाजे 24 घण्टे खुले है। देवतुल्य कार्यकर्ताओ के मेहनत के बल पर ही आज हमारी केंद्र से पंचायत तक मे सरकार है। भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है, यहाँ कार्यकर्ता का सम्मान सत्ता से सबसे बढ़कर है। कोरोना त्रासदी में बहुत लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, कई हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओ को भी छीन लिया, ऐसे में हमारा पूरा भाजपा परिवार कार्यकर्ताओ के परिजनों के साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी।*



No comments