Breaking News

बड़ा चाँदगंज स्थित शीतला माता मन्दिर में वैक्सीनेशन सेन्टर का महापौर ने किया निरीक्षण

                            HTN Live


अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
आज दिनाँक 16/07/2021 को बड़ा चाँदगंज स्थित शीतला माता मन्दिर में वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने किया।
टीका लगवाने आये हुए लोगों का  महापौर ने उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर बोलते हुए *महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि यह आपकी जागरूकता ही है कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए आ रहे है। हमारे लिए यह बड़े हर्ष का विषय है कि आप स्वयं तो टीका लगवा ही रहे है साथ ही आप समाज में भी लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।*
*महापौर ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन करने वाली जनकल्याण समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सभी को निशुल्क वैक्सीन एवं योगी जी के नेतृत्व में हर मोहल्ले में निशुल्क टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति छूटने ना पाए। यदि एक भी व्यक्ति छूटता है तो कोरोना मुक्ति अभियान अधूरा रह जायेगा, कोरोना से सुरक्षा का एक मात्र उपाय वैक्सीन ही है।* जनकल्याण समिति के प्रमुख एवं पूर्व पार्षद श्री डी०डी० शुक्ला जी ने बताया कि उनको कुल 800 डोज़ का स्लॉट मिला है जिसमे आज 511 लोगो को टीका लग चुका है बाकी बचे लोगों को कल महानगर स्थित कल्याण मंडप में टीका लगेगा।
इस अवसर पर महापौर संग श्री डी. डी शुक्ला जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री मणिकान्त शुक्ला जी,नगर मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रीना चौरसिया जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments