उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर ब्यूरो चीफ अपराध :- अमन मिश्रा
♦️👉 गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई : जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर
♦️👉जनपद शाहजहांपुर में 1.37 लाख किसानो को 845.27 करोड़ का भुगतान किया गया
♦️👉 शाहजहांपुर जिले में आज दिनांक 16-07-2021 को अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार शाहजहांपुर में गन्ना मूल्य भुगतान एवं विकास अंशदान के सम्बंध में समीक्षा बैठक की गई। जनपद मे सभी चीनी मिलो का 80% गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है l जनपद की चीनी मिल निगोही द्वारा शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान पहले ही किया जा चुका है। रोज़ा चीनी मिल द्वारा 98 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।शेष भुगतान अगले सप्ताह किये जाने का आश्वाशन बैठक में उपस्थित श्री मुनेश पाल अध्याशी चीनी मिल रोज़ा द्वारा दिया गया।मकसूदपुर चीनी मिल का मात्र 29 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
♦️👉 अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थिति मकसूदापुर चीनी मिल के महाप्रबंधक विकास त्यागी को गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रधान प्रबंधक तिलहर एवं पुवायां द्वारा बताया गया कि शीघ्र भूगतान हेतु उनके स्तर से कार्यवाही की जा रही है।बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला गन्ना अधिकारी को गन्ना मूल्य भुगतान की प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश दिये गये। बैठक में रोजा चीनी मिल के अध्याशी श्री मुनेश पाल, निगोही चीनी मिल के महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी,चीनी मिल मकसूदापुर के महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह एवं अध्याशी वी सी त्यागी, चीनी मिल तिलहर के प्रधान प्रबंधक श्री शेर बहादुर सिंह, चीनी मिल पुवायां के प्रधान प्रबंधक आर सी श्रीवास्तव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पुवायां, निगोही, तिलहर, रोज़ा एवं सचिव गन्ना समिति रोजा तथा पुवायां उपस्थित थे।
गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई : जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
July 16, 2021
Rating: 5
No comments