♦️👉 देहरादून :-जनता की सेवा करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है : दून महिला शक्ति ट्रस्ट
♦️👉 दून महिला शक्ति ट्रस्ट के द्वारा आज दिनांक 18/07/2021 को निःशुल्क दवा वितरण का सातवां कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैम्प का आयोजन दून महिला शक्ति ट्रस्ट की सदस्य किरन पाल के द्वारा डॉ0 नरेश पैन्यूली (सरकारी चिकित्सक) के सहयोग से निःशुल्क परामर्श तथा आर्सेनिक अलवा 30 के वितरण के साथ साथ मरीजो की निःशुल्क काउंसलिंग भी की गई तथा वजन भी किया गया। ट्रस्टी तसनीमा कौसर का कहना है कि मुझे गर्व है अपने दून महिला शक्ति ट्रस्ट के हर सदस्य पर जो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने निस्वार्थ सेवा कार्य मे पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
♦️👉 दून महिला शक्ति ट्रस्ट को गर्व है कि उनके सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के पत्रकार अमन मिश्रा ने उत्तराखंड मे आकर हमारे कार्यो की गतिविधियों को परखा और सराहा और दून महिला शक्ति ट्रस्ट को ऐसे सामाजिक कार्यो को करते रहने के लिये प्रोत्साहित भी किया तथा ये भी आश्वासन दिया की वह ट्रस्ट को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्टी तसनीमा कौसर अध्यक्ष जसलीन कौर उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ शेख, कोषाध्यक्ष अनिता भट्ट, सचिव ईशा गुरुंग, आई0 टी0 इंचार्ज प्रियंका परासर कुरेशिया, इंचार्ज रेश्मा कुरेशी, सदस्य किरन पाल, सदस्य सपना चौहान द्वारा कार्यक्रम सफल बनाया गया।
जनता की सेवा करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है : दून महिला शक्ति ट्रस्ट
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
July 19, 2021
Rating: 5
No comments