Breaking News

जिले के 2.72 लाख किसानो का हुआ गन्ना सर्वे : गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर


        HTNLivenews.Com

        उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर

    ब्यूरोचीफ अपराध :- अमन मिश्रा





♦️👉जिले के 2.72 लाख किसानो का हुआ गन्ना सर्वे : गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर         

♦️👉जिले मे 2000 हे बढ़ा गन्ना रकबा, गन्ना समितियों की सदस्यता हेतु सुरु किया गया अभियान**




♦️👉  शाहजहांपुर  जिले मे दो महीना पूर्व सुरु किया गया गन्ना सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैँ। इस वर्ष कुल गन्ना क्षेत्रफल 96000 हे. आया है। इसमें 54600 हे. मे पौधा गन्ना बोया गया है तथा 41400 हे मे पेड़ी गन्ना है। पेराई सत्र 2020-21 मे गन्ना क्षेत्रफल 94000 हे था l इस प्रकार जिले मे 2000 हे मे गन्ना रकबा बढ़ा है। जिले के किसानो के लिये गन्ना से अधिक लाभकारी अन्य कोई फसल नहीं हैँ, यहीं कारण है कि किसान गन्ना की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले वर्ष 1.80 लाख किसानो ने जिले की 5 चीनी मिलो एवं पडोसी जनपदों की 4 चीनी मिलो को गन्ने की आपूर्ति की थी। इस वर्ष सर्वे मे 2.72 लाख किसानो के खेतो का गन्ना सर्वे किया जा चुका हैं।  सबसे ज्यादा पौधे गन्ने का क्षेत्रफल 14.50 % मकसूदापुर चीनी मिल मे बढ़ा है।


                        



♦️👉 इसके बाद 5% रोजा मे l तिलहर, निगोही एवं पुवायां के क्षेत्रफल मे कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैँ। इस बार रेड रॉट के कारण 15% किसानो ने पेड़ी गन्ना समाप्त कर दिया हैँ जिससे कि आगामी फसल को रेड रॉट से बचाया जा सके। जिन गाओं मे गन्ना रकबा कम हुआ हैँ वहां पर शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा। किसानो ने पहली बार गन्ना बोया हैं उनको समिति की सदस्यता लेना जरुरी हैं । 30सितम्बर 2021 तक समिति के सदस्य बनने की समय सीमा मुख्यालय से निर्धारित की गयी हैं। अब तक 2500 किसानो ने समिति का सदस्य बनाये जाने हेतु आवेदन दिया हैं। किसान भाई ऑनलाइन समिति की सदस्यता भी ले सकते हैं।

No comments