डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के 14190 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक मॉकटेस्ट पूर्ण किया --प्रो अनुराग त्रिपाठी परीक्षा नियंत्रक
HTN Live
अजीत सिंह बागी ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन मॉकटेस्ट की सफल शुरुआत हो गयी है| अद्यतन स्थिति तक समय सूचीवार लगभग 14190 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक मॉकटेस्ट पूर्ण किया है| उन्होंने बताया कि अद्यतन स्थिति तक ऑनलाइन परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए 28852 विद्यार्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है| उन्होंने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को भी 5 हजार रूपये विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 16 जुलाई, 2021 मध्यरात्रि तक विस्तारित कर दिया है| उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा से सम्बन्धित किसी भी जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी विवि की वेबसाइट aktu.ac.in पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|
आशीष मिश्रा, मीडिया प्रभारी, एकेटीयू, लखनऊ

No comments