♦️👉शाहजहांपुर :- जितिन प्रसाद जिंदाबाद, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के नारों से गूंजा नवाबों का शहर लखनऊ
♦️👉 भाजपा कार्यालय लखनऊ से साधा विपक्षी दलों पर निशाना बोले क्षेत्रीय दल कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते
♦️👉 शाहजहांपुर के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल होने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद ने यूपी चुनाव को लेकर सपा एवम् अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते क्योंकि यहां पर नेता ही पार्टी होता है पार्टी से निकलकर कोई नेता नहीं बनता है। यहां से वह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
♦️👉 जितिन प्रसाद द्वारा पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पहुंचने और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और बातचीत को काफी अहमियत दी जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से विधानसभा तक उनके समर्थकों ने उनका जगह जगह पर स्वागत किया।
♦️👉 उत्तर प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद वीआईपी गेस्ट हाउस में विश्वदीप अवस्थी के मार्गदर्शन में गोंडा से सौरभ शुक्ला, फतेहपुर से हिमांशु अवस्थी, फर्रुखाबाद से सौरभ पाठक , राजेश त्रिवेदी, बनारस से सचिन मिश्रा ने जितिन प्रसाद से मुलाकात कर उनका माल्यार्पण किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। संपर्क सूत्र बताते है कि भाजपा यूपी में उनके माध्यम से राज्य में ब्राम्हण मतदाताओं के बीच इस मुलाकात और बैठकों से बड़ा संदेश देने की तैयारी है। माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में ब्राम्हण मतदाताओं को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी जितिन प्रसाद को दे सकती है। इसके लिए उन्हें पार्टी और सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेारियां दिए जाने की चर्चाएं भी चलने लगी हैं।
जितिन प्रसाद जिंदाबाद के नारों से गूंजा नवाबों का शहर लखनऊ
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 19, 2021
Rating: 5
No comments