: उ.प्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. लख़नऊ के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्माल ने प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अटरिया को गोद लिए है.
HTN Live
सीतापुर से मदन पाल सिंह की रिपोर्ट
सीतापुर: उ.प्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. लख़नऊ के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्माल ने प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अटरिया को गोद लिए है. स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेने के बाद वह पहली बार तय कार्यक्रम के चलते शनिवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अटरिया पहुंचे. जहां उन्होंने टीकाकरण, टीकाकरण कक्ष, लेबर रूम, एमरजेंसी वार्ड, पैथालॉजी कक्ष, का निरीक्षण किया. प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, उपजिलाधिकारी, सीएचसी प्रभारी सिधौली के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री ने केन्द्र की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर दवाओं की उपलब्धता, पेयजल, विधुत, तीमारदारों के बैठने की सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस के साथ ही उन्होंने केन्द्र के समीप स्थित तालाब को माडल तालाब बनवाने जाने के लिए उपजिलाधिकारी सिधौली को निर्देश दिए. मंत्री ने इस दौरान अस्पताल परिसर में बृक्षारोपण किया. इस साथ ही उन्होंने अपने एक माह का वेतन प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को देने की घोषणा की. इस दौरान मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों को मंदिर के समान और चिकित्सीय कर्मियों को देवतुल्य समान दिया जाना चाहिए.
इस के बाद मंत्री डा. लालजी प्रसाद निर्मल द्वारा दुकान निर्माण योजना अन्तर्गत मनवा चुंगी के निकट दुकानों का निरीक्षण किया. और दुकान चंद्रोदय गौतम से मुलाकात कर की.
इस के बाद मंत्री प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में चयनित शाहजहांपुर गांव पहुचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों को संबंधित करते हुए कहा कि जिन गांवों में 50 प्रतिशत या इस से अधिक अनसूचित जाति के लोगों की आबादी है उन गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में चायन किया जा रहा है. जिसके तहत गांवों को सारी सुविधाओं से लोगों को लाभान्वित किया जायेगा. सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी.
इस दौरान अचिंतमणी भारतीय, डा. राहुल सिंह, मुन्ना अवस्थी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष करूणा शंकर त्रिपाठी, कौशलेंद्र भारतीय, रामबक्श रावत, अमर सेन चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, विजय कुमार बाजपेई, आशीष कुमार, राज कुमार शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.



No comments