Breaking News

जनपद के समस्त थानों पर किया गया बलवा मॉक ड्रिल

HTN Live



                 संवाददाता ज्ञानेश पाल
लखीमपुर(खीरी आज पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों द्वारा बल्वाईयो एवं  दंगाइयों पर निंयत्रण हेतु मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अश्रु गैस, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद सभी पुलिस बल को यह निर्देशित किया गया कि किसी भी शांति व्यवस्था ड्यूटी में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध न्यूनतम बल प्रयोग के साथ प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिये। जिस हेतु सदैव मानसिक व शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। 
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त प्रभारी निरीक्षक गण को अपने-अपने सम्बन्धित थानों पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, उनके अभ्यास, रख-रखाव तथा साफ-सफाई हेतु भी निर्देशित किया गया।

No comments