Breaking News

हाईवे पर एनएचआई द्वारा ओवरब्रिज बनवा दिया पर सर्विस रोड के जल निकासी अधूरी छोडी

                             HTN Live 

                
                 संवाददाता ज्ञानेश पाल
अटरिया सीतापुर,कस्बे में हाईवे पर एनएचआई द्वारा ओवरब्रिज बनवा दिया गया और जिसको कुछ ही माह पहले चालू भी कर दिया गया परंतु हाईवे किनारे बनी सर्विस रोड के जल निकासी की व्यवस्था अधूरी छोड़ देने से पहली बरसात होते ही सर्विस रोड तालाब में तब्दील हो गयी एनएचआई द्वारा बनाई गई जल निकासी नाले का संपर्क किसी तालाब अथवा बड़े नाले से न जोड़े जाने के कारण पानी सड़क पर भर गया जिससे बाजार सहित मोहल्ले वासी घुटने भर पानी में निकलने के लिए मजबूर हैं पीड़ित भूपेंद्र सिंह ,वायु नायक, सनोज मिश्रा, उत्तम कश्यप , अभिषेक शुक्ला सहित लोगों ने उप जिलाधिकारी संतोष कुमार राय से शिकायत की तो उन्होंने मामला एनएचआई का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

No comments