Breaking News

सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं कब होगा निर्माण

                               HTN Live  

                  संवाददाता ज्ञानेश पाल
कमलापुर सीतापुर उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा स्वरूप सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने के लिए आदेश दिया गया था परंतु जनपद सीतापुर के कुछ ऐसी ग्राम पंचायतें अभी भी हैं जिनमें 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से सभी ग्राम पंचायतों के कामकाज ठप हो गए थे जिसके कारण अभी तक सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं जबकि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी जी के आदेशानुसार शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा था परंतु अभी तक कुछ ऐसे शौचालय हैं जिनमे टैंक सभी मिट्टी में पट गए हैं मगर उनकी कोई देखरेख करने वाला जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत बसईडीह का मजरा ठिठूरा में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है परंतु उसके अंदर अभी तक टैल भी नहीं लगी है वही सामुदायिक शौचालय के बने टैंक मिट्टी से पटकर अपनी छवि पर आंसू बहा रहे हैं इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी से वार्ता की गई ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत यादव ने बताया प्रधान लोगों का शपथ ग्रहण हो गया है चार्ज हो जाएगा उसके बाद शौचालय का निर्माण कराकर हैंडओवर करा दिया जाएगा

No comments