लखीमपुर खीरी धौरहरा में चली गोली मौके पर मौत
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल
लखीमपुर खीरी /आज दोपहर थाना धौरहरा पर एक सूचना प्राप्त हुई कि जोधपुरवा निवासी गोपीचंद की उन्हीं के गाँव के रहने वाले सत्यप्रकाश द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्य प्रकाश को हिरासत में ले लिया गया और उसके क़ब्ज़े से हत्या में प्रयुक्त अवैध शस्त्र को भी बरामद कर लिया गया।
प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमॉर्टम परीक्षण हेतु भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।पुलिस अधीक्षक श्री विजय ढुल द्वारा ग्राम जोधापुरवाँ पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करके उन्हें सांत्वना दी और आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।


No comments