Breaking News

मिशन शक्ति के तहत पुलिस का चला जागरूकता अभियान

                         HTN Live



                      संवाददाता ज्ञानेश पाल

सीतापुर : आज दिनांक 27/06/2021 को  मिशन शक्ति अभियान व नारी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत दो गांवों में थाना रेउसा पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया थाना  क्षेत्र के ग्राम अमलोरा एवं रघूपुरवा में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं एवम बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया थाना प्रभारी  राय साहब दुबेदी  के नेतृत्व में गांव में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों एवं सरकार द्वारा बनाये गये कानूनों के संबंध में अवगत  कराया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में महिलायें पुलिस-हेल्पलाइन नंबरों से जागरुक हुई है। महिलाओं व बालिकाओं में पुलिस द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान से आत्मविश्वास प्रबल करने व उनमें पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया

No comments