Breaking News

राजकिशोर शुक्ला को नेशनल प्रोजेक्ट हेड बनाये जाने पर बधाईयो का लगा ताता

HTN Live 


सर्व सम्मति से आरके शुक्ल नेशनल हेड मनोनीत
 - संस्था के अन्य पदाधिकारी भी महत्वपूर्ण पदों पर चयनित किए गया।

लखनऊ :- महर्षि वागभट्ट सेवा संस्थान द्वारा संचालित वाग हेल्थ इंडिया की विशेष बैठक शुक्रवार को मड़ियांव स्थित अवध प्लाजा में सम्पन्न हुई। यह विशेष बैठक वाग हेल्थ इंडिया प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार के संदर्भ में बुलाई गई थी।
      इस बैठक में मौजूद महर्षि वागभट्ट सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष प्रोफेशर योगेंद्र यादव के समक्ष राजकिशोर शुक्ला को नेशनल प्रोजेक्ट हेड बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद उन्हें सर्व सम्मति से नेशनल प्रोजेक्ट हेड मनोनीत किया गया। इसके साथ ही बैठक में अमित सिंह को स्टेट प्रोजेक्ट हेड, नागेंद्र यादव को सीनियर स्टेट हेड प्रोजेक्ट हॉस्पिटल व जितेंद्र यादव को स्टेट प्रोजेक्ट हेड हॉस्पिटल, पवन कुमार दीक्षित को सीनियर स्टेट हेड अकाउंट, मनोज सिंह को उत्तराखंड स्टेट हेड फील्ड फोर्स, सुशील कुमार उर्फ लकी को सीनियर स्टेट हेड फील्ड फोर्स और अंत में डॉ विजय उपाध्याय व ब्रजेश कुमार यादव को कार्यालय प्रमुख के पद पर नामित किया गया। 
इस बैठक को संबोधित करते हुए नेशनल प्रोजेक्ट हेड राजकिशोर शुक्ला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पीछे संस्था की मंशा आधी कीमत में हर गरीब, मजलूम को इलाज की व्यवस्था करना है। इस देश में व्याप्त 36 बीमारियों को लोगों से दूर निकालना है। यह एक पुनीत सेवा कार्य है। इसमें हम सभी को जी जान से जुट जाना चाहिए। अंत में नीति आयोग भारत सरकार और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर कोरोना के प्रति जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिसका सभी ने स्वागत किया।

No comments