Breaking News

ए पी सेन गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वाराजल संरक्षण के महत्व को बताया

HTN Live 


ए पी सेन गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन जल संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए  *जल है तो कल है* टाइटल पर बैठकर जल बचाने के महत्व को दर्शाते हुए डिजाइन बनाई।
  साथ ही इसी विषय पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।




जिसमें जल संरक्षण के साथ ही स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जैसे अति सामयिक विषयों पर इनके संरक्षण हेतु सभी का ध्यान आकर्षित किया।  पोस्टर प्रतियोगिता में अनुपम ने प्रथम ,नेहा व  काजल गौतम ने द्वितीय  और रेणुका शर्मा ने  तृतीए स्थान प्राप्त किया। 
जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, कोमल शर्मा ने द्वितीय और कविता तिवारी ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवम आयोजन डा अंशु केडिया एवम डा मोनिका वीअवस्थी के द्वारा किया गया। इसी के साथ डॉक्टर रश्मि श्रीवास्तव द्वारा स्पोर्ट्स गतिविधियां भी आयोजित हुई। अन्य प्रतियोगिताएं जैसे फेस पेंटिंग एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी हुई।   सभी प्रतिभागियों को कल शिविर के समापन के दिन एडीजी रेणुका मिश्रा जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

No comments