ह्यूमन आई एम् फाउंडेशन तथा यू•एन•आई•ए•सी ने वस्त्र वितरित कियें
HTN Live
"जन सेवा की भावना, पर पीड़ा संताप।
किसी भी खबर के लिए इस नम्बर 9044517475 पर समपर्क कर सकते है।
"जन सेवा की भावना, पर पीड़ा संताप।
ऐसी श्रेष्ठी अब कहा, जैसे दानी आप।"
(ह्यूमन आई एम फाउंडेशन) के संथापक श्री गौरव ह्यूमन ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 10 सालों से शीत ऋतु में यह कार्य करती आई है और इस साल (यू•एन•आई•ए•सी) जो कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों का स्वयं सेवी समूह है, संस्था जिसके संथापक- रजत सिंह और ज्योत्स्ना सिंह हैं, के साथ मिल कर आज समाज मे एक ऐसी जागरूकता को संचालित करने का प्रयास कर रहे है जिससे समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता दे सकता है।
शिशिर ऋतु को ध्यान में रखते हुए संस्था ने एक ऐसी पहल शुरू की, जिससे समाज के उन तबके के लोगो की मदद की जाएगी जिन्हें इसकि सबसे अधिक आवश्यकता होती है, क्योंकि उनके पास न तो गरम कपड़े होते है, न अच्छा घर और अन्य कोई संसाधन। इसमें शरद ऋतु से संबंधित वस्त्र को सम्मिलित किया गया है।
सबसे अच्छी बात ये है कि हर कोई जो मदद करना चाहता है, वो अपनी सभागिता दे सकता है;
इस कार्य को इस बार विश्विद्यालय स्तर पर भी चलाया जा रहा है,
दिनांक 2/1/2021 से इसकी शुरूआत की गई।
इस कार्य की शुरूआत संस्था के सदस्यों द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में लोगो को समाज तथा डोनेशन ड्राइव के प्रति लोगो को तथा छात्रों को जागरूक करने से की गई। जिसमे संस्था के कुछ सदस्यों द्वारा विश्विद्यालय के प्रत्येक विभाग में जागरूकता की गई। और लोगो को समाज तथा लोगो से जोड़ने का प्रयास किया गया
तथा कार्य को आगे संचालित करते हुए ये सुनिश्चित किया गया है, कि 4/01/2020 को विश्विद्यालय के गेट नम्बर 2 पर सभी ऋतु से संबंधित आवश्यक सामग्री को एकत्रित किया गया,
और उसके उपरांत 6/01/2021 से 8/01/2021 तक चली जिसमें गोमती की किनारे, अलीगंज, आई•टी चैराहे, कपूरथला तथा जानकीपुरम के झुग्गी, बस्तियों, स्लम या फुटपाथ पे रहने वाले बेसहारा लोगों में वितरण किया।
इस मौके पर (ह्यूमन आई एम फॉउंडेश) और (यू•एन•आई•ए•सी) की संघमित्रा, शिवांश मिश्र, सिद्धार्थ चतुर्वेदी , नेहा गौतम, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, सुधांशु, प्रियदर्शी, शगुन मिश्र, प्रज्ञा तिवारी, आदर्श वर्मा, शिवनिका और निधि चतुर्वेदी मौजूद रहे न
श्री गौरव एवं श्री रजत ने हमें बताया के इस कार्य से समाज को एक अच्छा संदेश प्राप्त हुआ है और समाज के कई लोग वक्तिगत रूप से ऐसे कार्य को करने लगे है, जो संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आगे भी संस्था लोगो को जागरूक करने का कार्य करती रहेगी और समाज को प्रोत्साहित करती रहेगी।



No comments