विधायक ने डायरी व पेन भेंट कर भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित*
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय पर बीते दिवस भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक/प्रभारीगण मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला ने किया। मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा नें सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर किए गए कार्यों की समीक्षा की। पूर्व मंडल अध्यक्ष पितांबर धारी मिश्रा ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में पूरा सहयोग प्रदान करते रहे । संबोधन के इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिला मंत्री पवन सिंह नें प्रथम पंक्ति के उन सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और कड़े संघर्षों के बलबूते पर भारतीय जनता पार्टी को जीरो से हीरो बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया पार्टी नित्य प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रही है और भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाए जाने की तरफ अग्रसर है बस जरूरत है तो हम सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सार्थक परिश्रम करने की।
कार्यक्रम में राजेंद्र मिश्रा, शिवानंद पांडे, सीताराम सोनकर, कपिलेश्वर शुक्ला, अजय राठौर अरुण गौतम, कक्कू से, किशोरी लाल वर्मा, पंकज मिश्रा, सोमेश्वर नाथ, बबलू तिवारी, सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments