युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी। हत्या किये जाने की आशंका
HTN Live
किसी भी खबर के लिए इस नम्बर 9044517475 पर समपर्क कर सकते है।
बसंत कुमार मांझी संवाददाता लखीमपुर खीरी।
-जनपद लखीमपुर खीरी के थाना खीरी पुलिस चौकी ओयल अंतर्गत ग्राम सुनसी मे एक युवक का शव उसके घर के पास ही मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गयी। मृतक के बडे भाई प्रदीप तिवारी के अनुसार उनका छोटा भाई सरजीत तिवारी पुत्र स्व शिवकुमार तिवारी उम्र 22 वर्ष, कल रात मे 11 बजे से लापता था।
जिसका शव सुबह नौ बजे घर के पास वने बग्गर मे वरामद हुआ भाई के अनुसार उनके भाई सरजीत तिवारी के शव के गले मे गहरे काले निशान दिखाई दे रहे थे तथा पीठ पर भी चोट के निशान थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और जांच मे जुट गयी है।

No comments