दिल में बस गया है लखनऊ :- सुरक्षा मिश्रा
HTN Live
राजकिशोर शुक्ला ब्यूरो चीफ बी के टी लखनऊ
बॉलीवुड नायिका सुरक्षा मिश्रा आजकल मुम्बई को भुलाकर लखनऊ में अपने भबिष्य की तलाश कर रही है। सुरक्षा का मानना है कि काम करने के लिए कही भी रुका जा सकता है। उन्होंने क्राइम रिव्यू से बात करते हुए यह भी बताया कि लखनऊ आने वालों के दिल में बस जाता है। एकबार आने के बाद फिर यहां से जाने का दिल नही होता। उन्होंने बताया कि लखनऊ के लोग भी बहुत दिलवाले है। मुम्बई जैसे शहरों में लोग इतना व्यस्त है कि सामने वालों के लिए कोई फीलिंग्स नही होती जबकि लखनऊ के लोग सबके लिए दिल लुटाते नजर आते हैं।
सुरक्षा मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखमीपुर से है। इनके पिता श्याम किशोर मिश्र वहां के बेहतर बिजनेसमैन है। सुरक्षा ने दिल्ली से पढ़ाई के बाद मुम्बई जाकर बॉलीवुड की दुनिया 2016 में कदम रखा था। बहुत कम समय में उनकी प्रतिभा ने उनको स्टार बना दिया। 2017 में उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में लीड कैरेक्टर का परफॉर्मेंस किया। जिसमें गुजराती फ़िल्म रणछोर आदि शामिल है। सुरक्षा को 2018 में मिस इंडिया टीनेज के सम्मान से नवाजा गया। इसके पहले वह 2017 में मिस यूपी भी रह चुकी है। फिलहाल सुरक्षा आजकल लखनऊ को दिल में बसाने के लिए लखनऊ आई है, और अपने कॅरियर को यही से आगे बढ़ा रही है। सुरक्षा ने बताया कि अप्रैल से उनकी एक शूटिंग स्टार्ट हो रही है जिसका शूट लखनऊ के साथ वृंदावन में भी होगा। इस समय वह लखनऊ की नामचीन बिल्डर्स कम्पनी श्रेष्ठ डेवलपर्स से जुड़कर प्रचार प्रसार कर रही है। सुरक्षा ने लखनऊ के जायके की दिलखोल कर तारीफ की।


No comments