Breaking News

प्रेमिका को गोली से उड़ाया फिर खुद गोली मार ली प्रेमी युगल का शव मिला

HTN Live 


बसंत कुमार मांझी जनपद  लखीमपुर खीरी। 
जनपद सीतापुर के मूल निवासी प्रेमी युगल के शव  आज सुबह जिला खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के खखरा गांव के पास एनएच 24 पर मिले। 
   मृतक पवन चौबे  (22) पुत्र दिनेश चौबे व रेखा कश्यप(17) पुत्री संतोष कश्यप ग्राम कचूरा थाना महोली जिला सीतापुर के निवासी थे। घटना स्थल से लौट कर एसपी लखीमपुर खीरी विजय ढुल ने बताया मृतक  लड़की को लेकर दो दिन से गायब था ।
गायब प्रेमी युगल के विरुद्ध जनपद सीतापुर के 
थाना महोली में धारा 363,366,506 में एफआईआर भी दर्ज है। आज सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि दोनों में प्रेम था। प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। तमंचा युवक की कलाई के पास ही पड़ा था। चर्चा यह भी है कि युवक और युवती की जाति  में फर्क था। परिजन शादी करने को राजी नही थे। युवती के पर्स में डायरी के पन्नो में प्रेमपत्र भी मिले।

एक पत्र पिता को संबोधित था जिसमे उनके राजी न होने की बात भी लिखी थी। पुलिस ने दोनों शव लखीमपुर मुख्यालय पीएम के लिए भेज दिए हैं

No comments