Breaking News

पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर हुई हत्या का अनावरण करते हुए थाना गोला पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

HTN Live  



देवेंद्र कुमार लखीमपुर-खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोकरननाथ के मोहल्ला कुम्हारन टोला में बीते 
दिनांक 29/10/2020 को सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 कुम्हारन टोला थाना गोला जनपद खीरी द्वारा अपने भाई रामजी मिश्रा की मृत्यु किसी अज्ञात कारण से हो जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर मृतक रामजी मिश्रा उपरोक्त के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु गला घोटने के कारण होना पाया गया। 

     पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना गोला पर मु0अ0सं0 670/2020 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि मुकदमा उपरोक्त में मृतक रामजी मिश्रा की नशे की लत व पैतृक संपत्ति को लेकर अपने बड़े भाई से विवाद होता था। इसी कारण मृतक रामजी मिश्रा के सगे बड़े भाई द्वारा रामजी मिश्रा की स्टॉल से गला घोंट कर हत्या कर दी। विवेचनाके क्रम मे घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 ग्राम कुम्हारन टोला थाना गोला खीरी को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर हत्या मे प्रयुक्त स्टॉल (आलाकत्ल) पुलिस द्वारा द्वारा बरामद कर लिया गया है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री विजय ढुल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु  5000 रु0 नकद पुरुस्कार दिया गया है।

No comments