Breaking News

भ्रष्टाचार: अधूरें शौचालय गाँव में सड़कों पर बहता गन्दा पानी खराब पडे़ हैण्डपम्प खुले में शौच को मजबूर गरीब ग्रामीण खोल रहें स्वच्छता अभियान की पोल आखिर जिम्मेदार कौन

HTN Live 
  
        सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
 
सीतापुर मछरेहटा |  केन्द्र  और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान में जहाँ करोड़ों खर्च कर हर घर को शौचालय देने के लिए संकल्पित हैं और भारत को खुले में शौचमुक्त करने के लिए लगातार प्रयास रत हैं वहीं जिम्मेदार लोग लगातार कागजों पर काम को दिखाकर अपनी पीठ थपथपाने के आदी होतें हुए करोड़ों की योजनाओं को बंदरबांट कर हजम कर जातें हैं और गाँवों में विकास के नाम पर भोली भाली अनपढ़ ग्रामीणों गरीब जनता को बेचकर उनकों ठगने का काम करतें हैं इस तरह से ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं जिससे सरकार के ही लोगों के ही प्रति लोगों में असंतोष की भावना दिखतीं नजर आतीं हैं
आपको बता दे  हम बात करते जिलें के ब्लाक मछरेहटा की ग्राम पंचायत फतेहनगर की इस ग्राम सभा में फतेहनगर मढ़िया असरेखा सेमरा धनसीननगर इंदलपुर भिटहरा  महदीपुर  हेराई पुरवा लक्ष्मणपुर, इतने गाँव होने के बावजूद प्रधान व स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत से विकास की योजनाओं में धांधली की जा रहीं लेकिन कोई जिम्मेदार देखने वाला नहीं है और विकास के नाम पर यहाँ आपको खड़ण्जो पर बहती नालिया, खराब हैण्डपम्प, खुले में शौच जातें ग्रामीण वो चाहे बालिकाये महिलायें क्यों न हो जहाँ  आये दिन  दुष्कर्म के मामलें प्रकाश में रहतें वहीं सरकारी फरमानों को दरकिनार करतें हुए लगता है उनकें लिए शासन प्रशासन कोई मायनें नहीं रखता जिनके पास जब स्वच्छ भारत के कूड़ा दान तक लगाने को टाइम तक नहीं क्योंकि लगता है सरकार का कोई पालन न करने की कसम खाई है अब आप समझ सकतें हैं जहाँ पूरा कार्यकाल बीत चुका है जनाब को कूड़ा दान तक लगाने का टाइम नहीं तो लोगों तक शौचालय कहाँ पहुँचा पायेंगे कुल मिलाकर ग्रामीण विकास भगवान भरोसे हैं सरकार को चाहिए ग्राम पंचायतों की जांच करवायें और संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये

No comments